सोमवार, 20 सितंबर 2010

"आँगन " or "सृष्टि "



जिस आँगन में हमने जनम लिया , जिस आँगन में हम पले-बड़े
उस आँगन को हम भूल चुके   , जिस आँगन में हम खेले कूदे ;


जिस आँगन में सपने देखे , जिस आँगन में अपने देखे 
उस आँगन को हम छोड़ चले , किसी अँधेरे कोने में ;


जिस आँगन ने हमको सींचा , जिस आँगन से हमने सीखा  
उस आँगन को बाँट दिया, हमने अनेकों टुकड़ों में  ;




जिस आँगन में देखी अमृत वृष्टि ,
उसी आँगन में आज देख रहे हैं बम के ओलों को ;


जिस आँगन में राजनीति को जीवन दर्शन बतलाया था ,
लेकिन आज वही राजनीति बन गई है , साधन जीने का ;


जिस आँगन में कर्म प्रधान समझाया था , धर्मं मानवता सिखलाया था 
आज उसी आँगन में काम कराने के लिए देना पड़ता है उत्कोच ,ऐसा करते हुए हम नहीं करते हैं तनिक भी संकोच ;




जिस आँगन में ममता पाई, जिस आँगन में समता पाई 
आज उसी में घोल रहे हैं , बर्बरता और विषमता बड़ी चतुराई से ;


जिस आँगन को हमने पूजा ,जिस आँगन को जग ने पूजा 
आज चंद लुटेरे उस आँगन को ,लूट रहे हैं बड़ी सफाई से ;


जिस आँगन पर नाज था कभी विधाता को 
आज उसकी क्या हालत, तुम बना रहे हो !


जिस आँगन में कभी फूल खिला करते थे 
आज वहीँ तुम कांटे उगा रहे हो ;




एक बार पूछो अपने हृदय से तुम 
क्या यही पारितोषिक है उस सृष्टि  का , जिसमें  हम-तुम  सबने जनम लिया ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें